चीन की वाहियात करतूत, भारतीय सीमा में 5 किमी तक बनाई सड़क

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दौलत बेग ओल्‍डी से चीन की सेना के पीछे हटते ही तमाम कयास शुरू हो गये। चर्चाएं होने लगी थी कि चीन ने भाईचारा निभाया और पीछे हट गया। मगर जो सुधर जाये वो चीन कहां। चीन ने एक बार फिर गुस्‍ताखी दिखाई है और भारतीय सीमा में 5 किलोमीटर तक सड़क भी बना ली है। यह सड़क 'फिंगर-4' इलाके तक बनी है। इतना ही नहीं चीनी सेना ने भारतीय सेना के एक गश्‍ती दल को वास्‍तविक नियंत्रध रेखा (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल) तक जाने से रोक दिया।

चौकाने वाली बात ये है कि चीनी सेना द्वारा भारतीय गश्‍ती दल को उस वक्‍त रोका गया जब दो दिन बाद ही चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग शांति वार्ता के लिये दिल्‍ली पहुंचने वाले थे। जी हां बात 17 मई की है तब चीनी सेना ने भारतीय गश्‍त को रोका था। चीनी सैनिकों ने गश्‍ती दल को सिरी जैप के नाम से प्रख्‍यात 'फिंगर-8' इलाके के पास हुई। मालूम हो कि चीनी प्रधानमंत्री के भारत आने से पहले ये ऐलान किया गश था कि भारतीय सीमा में 19 किलोमीटर भीतर तक हुई चीन की घुसपैठ से पैदा हुई टकराव की स्थिति खत्‍म हो गई है।

China has built 5km road inside Indian territory.

ये भी दावा किया गया था कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा के अंदर की गई घुसपैठ को वापस ले लिया है और अपनी जगह वापस चले गये हैं। सेना के प्रवक्‍ता ने इस घटना पर कोई भी टिप्‍पड़ी करने से मना कर दिया है पर सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार फिंगर-8 में तनाव की स्थिति बनी हुई जिसके बाद थलसेना का गश्ती दल लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल की ओर बढ़े बिना वापस लौट गया। सूत्रों का कहना है कि चीन ‘फिंगर-4' इलाके तक सड़क बनाने में कामयाब रहा है। मालूम हो कि ‘फिंगर-4' इलाका भी सिरी जैप इलाके के दायरे में आता है और यह भारतीय सीमा में एलएसी से 5 किलोमीटर भीतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+