CBSE 12वीं के परिणाम घोषित, लड़कियां रहीं आगे
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बारहवीं के परिणाम सोमवार सुबह घोषित कर दिये। इस साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इस साल जहां 87.98 लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों में 77.78 फीसदी पास हुए। कुल संख्या देखें तो 82.10 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में दो प्रतिशत ज्यादा है।
अगर रीजन की बात करें तो इस बार चेन्नई रीजन सबसे ऊपर रहा। वहीं लड़कियों की बात करें तो उनमें दिल्ली की लड़कियां सबसे आगे रही। दिल्ली की 91.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। जिन बच्चों के परिणाम अच्छे नहीं आये हैं, उन बच्चों का मनोबल गिरने से रोकने के लिये इस साल सीबीएसई ने एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है जिसका नंबर 1800118004 है। इस पर फोन करने पर आप काउंसिलर से मुलाकात कर सकते हैं। यह सुविधा बच्चों के साथ माता-पिता को भी दी गई है।

बारहवीं के परिणाम इंटरनेट पर सीबीएसई की वेबसाइट http://www.cbse.nic.in/ पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा http://www.results.nic.in/ , http://cbseresults.nic.in/ पर भी परिणाम उपलब्ध हैं।
फोन पर परिणाम जानने के लिये दिल्ली के छात्र नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के नंबर 011-24300699 (दिल्ली के छात्रों के लिए) तथा 011-24300699 (देश के अन्य राज्यों के लिए) पर कॉल कर सकते हैं। एमटीएनएल के फोन नंबर 011-28127030 (दिल्ली) तथा बाहरी राज्यों के लिए 011-28127030 पर परिणाम उपलब्ध हैं।
एसएमएस के जरिये परिणाम जानने के लिये मोबाइल से cbse 12 rollno लिखकर भेजना होगा। इनमें एमटीएस मोबाइल धारक 543216 पर, बीएसएनएल धारक 57766 पर, टाटा 54321,51234, 5333300, एयरसेल 5800001, एयरटेल 5207011, एनआईसी 9212357123, वोडाफोन 50000 पर एसएमएस भेज कर रिजल्ट जान सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications