मैं अनुशासनहीनता बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं करूंगा: राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। इस वर्ष के अंत में दिल्‍ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि मैं पार्टी में अनुशासनहीनता बिल्‍कुल भी बर्दाश्‍त नहीं करूंगा। अनुशासनहीनता होने पर मैं तुरंत एक्‍शन लूंगा। उन्‍होने कहा कि हमें एक साथ मिलकर अपने काम को अंजाम देना होगा। राहुल ने सख्‍त लहजे में कहा कि मेरी मां सोनिया जी एक कोमल महिला हैं पर मैं इंदिरा गांधी जी की तरह सख्‍त हूं।

दिल्‍ली के दीनानाथ मार्ग स्‍ि‍थत कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्रियों को बुलाया गया था। उन्‍होने कहा कि यह जरूरत है कि सरकार और संगठन मिलजुल कर काम करें। राहुल ने ब्‍लॉक स्‍तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से काम करने की अपील की है। राहुल ने आने वाले चुनाव को देखकर पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव में पार्टी का टिकट सांसद या विधायक के आदमी को नहीं बल्कि कांग्रेस के व्‍यक्ति को दिया जाना चाहिए।

Rahul Gandhi

इस मौके पर मौजूद दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि 'मैं शिकायतों को स्‍वीकार करती हूं। लेकिन हमारी सरकार ने अनधिकृत कॉलोनी, पुनर्वास कॉलोनी जैसे जितने भी काम किये हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए।

राहुल ने चुनाव तैयारियों को ध्‍यान में रखकर कहा कि सरकार और संगठन को मिलजुलकर काम करना होगा। दोनों ही अपने मतभेदों को समाप्‍त करें। सभी सदस्‍य एक दूसरे का सम्‍मान करें, ब्‍लॉक स्‍तरों की बैठकों में शामिल हो, अगर कोई कार्यकर्ता ब्‍लॉक स्‍तर की बैठकों में तीन बार शामिल नहीं होता है तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+