ब्रिटेन में संदिग्ध आंतकी ने सैनिक का सिर काटा

लंदन में दिन दहाडे हुए इस आंतकी हमले के बाद गृह मंत्री थेरेसा मे इसे बर्बर हमला करार दिया है। गृहमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी रिस्पांस टीम कोबरा की बैठक बुलाई गई है और हालात का जायजा लिया जा रहा है। दरअसल लंदन स्थित वूलविक जिले में एक सैन्य छावनी के निकट दो आंतकियों ने अचानक हमला कर दिया और एक सैनिक की सिर काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने सिर काटने के बाद चाकुओं व कुल्हाड़ी से सैनिक के कई टुकड़े कर दिए और शव को सड़क पर फेंक दिया।
हमलावरों ने ना केवल सैनिक के साथ निर्ममता दिखाई बल्कि बेखौफ हमलावरों ने हमले के बाद भागने की कोशिश नहीं की और प्रत्यक्षदर्शियों से उनकी तस्वीर लेने और वीडियो बनाने को कहा ताकि वे टीवी पर आ सकें। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को घेरकर उन्हें गोली मार दी। पुलिस के हमले के बाद दोनों आंतकियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उनके ठीक होने का इंतजार कर रही है। ताकि उनका बयान दर्ज कर सके।












Click it and Unblock the Notifications