सरकार से नाराज मुलायम, यूपीए-2 के भोज से रहे नदारद

सरकार की चौथी सालगिरह पर आयोजित महाभोज में यूपीए सरका के तमाम सहयोगी पहुंचे। दरअसल ये महाभोज यूपीए की तमाम सहयोगी पार्टियों के लिए था, लेकिन इसमें यूपीए के अहम सहयोगी मुलायम सिंह यादव मौजूद नहीं थे।
मुलायम की गैरमौजूदगी के बावजूद भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हौसलों में कमी नहीं दिखी। सरकार ने पहले उपलब्धियों की रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया और फिर विपक्ष से लेकर मीडिया तक में हो रही किरकिरी का जवाब दिया गया।
शायराना अंदाज मनमोहन सिंह ने यूपीए का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी बात कही। मनमोहन ने विपक्ष के आरोपों का जबाव दिया तो सोनिया गांधी ने खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पीठ थपथपाई।
सरकार के मंत्री, मनमोहन सिंह और सोनिया सभी जश्न के रंग में डूबे रहे लेकिन उनमें से किसी को भी संकटमोचन मुलायम सिंह की याद न हीं आई। हलांकि मुलायम सिंह की पार्टी समाजवादी पार्टी की ओर से उनके दो प्रतनिधियों ने इस बोज में शामिल होकर अपनी खानापूर्ति कर दी, लेकिन मुलायम का नदारद होना नए संकेतों की ओर इशारा करता है।












Click it and Unblock the Notifications