श्रीनगर: सेना के मुठभेड़ में लश्कर का एक आंतकी ढ़ेर, 3 जवान घायल

आंतकी के साथ इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हो गए। सुरक्षाबल को गुप्त सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में छुपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसओजी की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। सेना की चहल कदमी बढ़ती देख आतंकवादी ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी आतंकवादी पर फायरिंग की और उसे मार गिराया।
पुलिस को मारे गए लश्कर के आतंकियों के पास से एके-47 रायफल और गोली-बारूद बरामद हुई है। गौरतलब है कि 2010 के बाद श्रीनगर में यह पहला एनकाउंटर है। इस एनकाउंटर में पुलिस के तीन जवान भी गंभीर रुप से घायल हो गए है। पुलिस ऐतिहात के तौर पर इलाके की अभी भी छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications