श्रीनगर में पुलिस और लश्कर आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढ़ेर

घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में एक आतंकवादी के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर कर यह अभियान शुरू किया। बुखारी ने बताया कि हमारे जवानों द्वारा आत्मसमर्पण की मांग किए जाने पर आतंकवादी ने अपने स्वचालित हथियार से गोलीबारी शुरू की। उन्होंने कहा कि हमने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें हिलाल मारा गया।
वह बारामुला जिले के पालहालन (पाटन) शहर से ताल्लुक रखता था और पिछले चार पांच साल से आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था। श्रीनगर के पुलिस प्रमुख ने पुष्टि की है कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार ने सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) को श्रीनगर एवं अन्य इलाकों से आंशिक रूप से हटाए जाने की दोबारा मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications