आतंकवाद से मुकाबला करने के लिये भारत-अमेरिका में सहमती

दोनों के बीच मुलाकात व बातचीत मंगलवार को अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में हुई। दोनों मंत्रालयों के बीच सहयोग के जरिए प्रत्यर्पण, 'लेटर्स रोगेट्री' तथा रेड कॉर्नर नोटिस के निष्पादन के संबंध में लंबित मुद्दों का भी समाधान निकाला जाएगा।
दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शिंदे और होल्डर ने नवंबर 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान ओबामा तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच दोनों देशों के मध्य व्यापक रणनीतिक उद्देश्य के लिए सहयोग बढ़ाने को लेकर बनी सहमति को आगे बढ़ाने की बात कही।
दूतावास की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक रॉबर्ट मुलर के साथ अलग मुलाकात में दोनों पक्षों ने सहयोग के क्षेत्रों एवं आपसी हितों के मुद्दों की समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications