बे-सहारा हुई टीम इंडिया, पुणे वॉरियर्स ने IPL छोड़ा

सहारा ने फ्रेंचाइजी फीस कम करने के लिए बीसीसीआई से मदद मांगी थी,लेकिन बोर्ड के ढुलमुल रवैये और टीम की बैंक गारंटी को भुनाने के बोर्ड के फैसले के बाद सहारा ने यह कदम उठाया। सहारा ने टीम इंडिया के स्पॉसशिप से हटने पर अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि वह खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए तय अवधि यानी दिसंबर, 2013 तक इसे बरकरार रखेगा।
वहीं 2010 में 1702 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदने वाले सहारा ने कहा कि वह अपने प्रति बीसीसीआइ के रवैये से निराश है और लीग से दोबारा नहीं जुड़ेगा, भले ही उसकी पूरी फ्रेंचाइजी फीस ही क्यों न माफ कर दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications