फिक्सिंग की फांस में फंस सकते हैं 4 और खिलाड़ी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारी!

नयी दिल्ली। आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद से क्रिकेट को लेकर रोज नए-नए राज बेपर्दा हो रहे है। राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी और अभिनेता विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और कुछ अहम गिरफ्तारियां कर सकती हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदु्स्तान टाइम्स ने दावा किया है कि पुलिस क्रिकेट के इस काले खेल में कुछ और खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर सकती है।

अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे क्रिकेटर श्रीशांत से पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। खबर के मुताबिक संदेह के घेरे में आए चार और खिलाड़ियों आ सकते है। पुलिस इसी हफ्ते इन खिलाड़ियों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

spot fixing

गौरतलब है कि आईपीएल में फिक्सिंग के खुलासे के बाद इस मामले में अबतक 18 गिरफ्तारियां हो चुकी है। श्रीसंत के बयान के बाद पुलिस चारों खिलाड़ियों के खिलाफ फिक्सिंग के तार ढ़ूढने में जुट गई है ताकि सबूत इकट्ठा करते ही उनकी गिरफ्तार की जा सके। माना जा रहा है कि इन चारों क्रिकेटर की गिरफ्तारी इसी हफ्ते हो सकती है।

पुलिस ने संकेत दिए है कि ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम से नहीं जुड़े हैं। दो अलग-अलग टीमों से भी अब फिक्सिंग के तार जुड़ते जा रहे है। दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गे सभी आरोपी खिलाड़ी समेत 11 सट्टेबाजों को साकेत कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने दलील दी थी कि उसे और बरामदगी करनी है और आरोपियों को एक-दूसरे का आमना-सामना कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+