एलसेसियन कुत्ते वाले बयान पर लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अदालत परिसर में सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पटना में पिछले 15 मई को आयोजित राजद की रैली में लालू प्रसाद ने उनके खिलाफ आपतिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उन्होंने न्यायालय में मामला दायर किया है। उन्होंने कहा कि लालू ने उन्हें 'एलसीसीएन' कहा था, जो घोर आपत्तिजनक है। इसके लिए उनके खिलाफ कानूनी कारवाई होनी चाहिए। सिंह के वकील प्रियदर्शी ने कहा कि न्यायालय इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगी।
उल्लेखनीय है कि 15 मई को परिवर्तन रैली में लालू ने कहा था कि नीतीश के पास दो 'एलसेसियन' (कुत्ते का एक नस्ल) हैं। उसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा था कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में मैंने 'एलसेसियन' का अर्थ पढ़ा है। उस शब्द का संदर्भ बड़ा कुत्ता, घरों की रखवाली करने वाला और पुलिसिया तहकीकात में साथ देने वाला अर्थ से है। मैं मनुष्य योनि में पैदा हुआ हूं। मैं मनुष्य हूं। लालू ने ऐसा कहकर केवल मेरा ही नहीं, पूरे क्षत्रिय समाज की मानहानि की है।












Click it and Unblock the Notifications