सीबीआई अधिकारी 7 लाख के घूस के साथ गिरफ्तार

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर विवेक दत्त को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह एक व्यापारी से पैसे ले रहा थे। दत्त ने जमीन संबंधी विवाद को निपटाने के लिए रिश्वत ली थी। इस मामले में एक इंस्पेक्टर राजेश व रिश्वत देने वाले व्यापारी समेत दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई की आंतरिक सतर्कता ईकाई ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। सीबीआई अधिकारी विवेक दत्त की घूस लेते हुए गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने साफ किया है कि इस घटना का कोयला घोटाला मामले से कुछ लेनादेना नहीं हैं। सतर्कता इकाई का ये खुलासा और गिरफ्तारी सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा की देखरेख में इस पूरे अभियान को संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि सीबीआई इस बारे में जल्द ही सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications