क्रिमिनल बैकग्राउंट वालों की कांग्रेस में चुनाव में टिकट नहीं
जयपुर।
दो दिन के राजस्थान दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने यहां अपना तीखा तेवर दिखा। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत में राहुल ने कहा कि चुनाव से काफी पहले ही टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा और आपराधिक प्रवृति और पार्टी की सोच के विरोधी लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। id="toptextpromo">राहुल
गांधी ने कहा कि हम लोगों के सामने अपनी छवि अच्छी बनाएंगे तभी जनता हमपर विश्वास करेंगी। वहीं राजस्थान में चल रहीं योजनाओं की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा,कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम लोगों को सुविधा देने के लिए जिस तरह की योजनाएं शुरू की है। उससे मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में फिर चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से काफी पहले टिकट वितरण का काम निपटा लेना चाहिए और आपराधिक प्रवृति एवं पार्टी की सोच के विरोधी लोगों को टिकट नहीं मिलना चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि कर्नाटक चुवान से पहले भी राहुल ने कहा कि था कि चुवान में अपराधिक छवि वाले लोगों को टिकटनहीं दिया जाएगा,लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाद में कांग्रेस की इस गलती का कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रचार करने गए गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने मजाक भी उड़ाया। बाद में परिणाम ये रहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में भारी जीत हासिल की ओर जीत का सहरा राहुल के माथे बंधा। एकबार फिर से राजस्थान में राहुल ने वहीं बाते दोहराई है। अब देखने वाली बात होगी की राहुल का ये ठोठका काम करता है या नहीं।











Click it and Unblock the Notifications