चित्रकुट में डकैतों ने की दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या

चित्रकूट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया ने बताया कि बिलहरी का एक ट्रक चालक प्रेमचंद्र यादव दिल्ली स्थित अपने मालिक के आठ लाख रुपये लेकर भाग गया था तथा जयभगवान एक सिपाही, ट्रक मालिक और आरोपी के साथी को लेकर अपने निजी वाहन से गुरुवार देर रात बिलहरी पहुंचे थे।
इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरन बलखड़िया गिरोह के लोगों ने उन्हें गोली मार दी। जयभगवान को गम्भीर हालत में मध्य प्रदेश स्थित जानकीकुंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी देर रात ग्रामीणों से मिली। आसपास के सभी थानों के पुलिस बलों के साथ नजदीकी जंगलों में हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है तथा घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications