सहारनपुर में आज वरुण करेंगे स्वाभिमान रैली

इस रैली को लेकर पार्टी ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खुर्शीद क्लब में होने वाली इस रैली के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों की मानें तो इस रैली में लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। बीजेपी की इस विशाल रैली से मुस्लिम वर्ग को भी ढेरों उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी सांसद वरुण गांधी भड़काऊ भाषण मामले में बरी हुए हैं। उनके खिलाफ गवाही देने वाले भी अपने बयानों से पलट गए। इससे पहले पिछले साल की लोकसभा चुनाव के दौरान वरुण गांधी के विरुद्ध पीलीभीत में तीन जन सभाओं में अलग-अलग केस उनके खिलाफ दर्ज किए गए थे। दो मुकद्दमों में उनके खिलाफ जन सुमदाय को भाषण के द्वारा भड़काने पर केस दर्ज किए गए थे, वहीं एक मामले में उनके खिलाफ लोगों को भड़काकर पुलिस पर हमला कराने करने का आरोप था। इन सब के बावजूद अब एकबार फिर से वरुण गांधी ने कमबैक किया है।












Click it and Unblock the Notifications