नेपाल में रनवे से फिसलकर नदी में गिरा प्लेन, 21 घायल

विमान हादसे में घायल 9 लोगों में से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। नागर विमानन प्राधिकरण नेपाल के एक अधिकारी डी के श्रेष्ठ ने बताया कि ट्विन ऑटर विमान में आठ जापानियों और चालक दल के सदस्यों समेत 21 लोग सवार थे। ये लोग विमान से नेपाल के पर्यटक स्थल पोखरा घूमने आए थे। घूमने के बाद जैसे ही वापस लौटने के लिए जोमसोम हवाई अड्डे से उड़ान भर रहे थे कि अचानक पायलट का संतुलन बिगड़ गया और विमान रनवे से फिसल कर काली गंडकी नदी में जा गिरा।
दुर्घटना के बाद चालक दल के तीन सदस्यों, दो जापानी नागरिकों और एक नेपाली यात्री की हालत गंभीर बतायी जाती है। घोयलों को पोखरा गंडकी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों की माने तो पर्वतीय हवाओं के अचानक चलने से हादसा हुआ और विमान का संतुलन बिगड़ गया। नेपाल के जोमसोम हवाई अड्डा दुनिया के खतरनाक एयरपोर्ट रनवे में से एक माना जाता है। पिछले साल इसी हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान दुर्घटना हो गई थी जिसमें भारत की ‘अमूल बेबी' समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications