ईमानदारी की मिशाल, ऑटो ड्राइवर ने लौटाए 1 करोड़ 90 लाख का चेक

राजू ने अपनी ईमानजारी का परिचय देते एक करोड़ 90 लाख का चेक गुजरात सरकार को वापिस कर दिया। दरअसल राजू को ये चेक उनकी जमीन के लिए मिला था। साणंद में उनके परिवार की 10 बीघा जमीन थी। तीस साल पहले उसके दादा ने करीब पांच लाख रुपए में तीन बीघा जमीन बेच दी। इस जमीन पर 40 परिवारों ने मकान बना लिए बाद में नैनो गुजरात आई तो इस जमीन के भाव आसमान छूने लगे।
गुजरात औद्योगिक विकास निगम ने प्लांट के आसपास की जमीन खरीदनी शुरू कर दी और मालिकों को पैसे चुकाने शुरू कर दिए। राजू को भी उनकी जमीन की एवज में ये रकम दी गई। लेकिन राजू का परिवार ये जमीन बेच चुका था और इस जमीन के नए मालिकों ने अपने नाम दर्ज नहीं कराए थे, इसलिए रिकॉर्ड में राजू के परिवार का नाम दर्ज था, लेकिन फिर भी उनके नाम चेक आ गया। लेकिन इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद इस परिवार का ईमान नहीं डिगा और इन्होंने चेक सरकार को वापस कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications