पब्लिक के बीच बिगड़ गई सरकार की इमेज: एंटनी

एंटनी ने साफ-साफ शब्दों में कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल जरुर खड़े कर दिए। हलांकि एंटनी से कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है और आरटीआई कानून के लागू होने से यह बात जाहिर हुई । एक कार्यक्रम क दौरान बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार एक समस्या है। उन्होंने माना कि सरकार के प्रयासों के बावजूद जनता में यह धारणा बन गयी है कि सरकार भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर गंभीर नहीं है।
पिछले कुछ सालों में सामने आए अनेक घोटालों ने यूपीए सरकार को हिलाकर रख दिया है, जिनमें 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, कोयला आवंटन, हेलीकॉप्टर घोटाला और रेल मंत्रालय का घूसकांड बड़े घोटाले हैं। एंटनी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अगस्ता-वेस्टलैंड कंपनी का करार तत्काल समाप्त करने के लिए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्होंने कहा, ‘हमने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए रक्षा सौदों में बिचौलियों और एजेंटों पर रोक लगाई गई ।












Click it and Unblock the Notifications