बंसल पर सही तो कटारिया पर CBI गलत कैसे?: शकील

वहीं बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए सत्तारुढ़ गठबंधन पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी यह साफ करे कि उसने किस आधार पर राजस्थान के बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ लगाए गए सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में आरोप को साजिश करार दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद ने अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी किसी तरह कटारिया के खिलाफ लगाए गए सीबीआई के आरोपों को साजिश बताया है।
कांग्रेस ने बताया कि साल 2005 में जब गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के गृह मंत्री थे तब सोहराबुद्दीन का एंकाउटर हुआ था। सबूतों के आदार पर ही सीबीआई ने कटारिया ने को दोषी करार दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि कटारिया के खिलाफ जो सीबीआई गलत है वही सीबीआई पूर्व रेलमंत्री बंसल के खिलाफ सही कैसे है? कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा रेलवे में घूसकांड के सीबीआई के खुलासे के बाद ही पवन बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
अगर सीबीआई बंसल के मामले में सही है तो कटारिया ममाले में गलत कैसे हो सकती है। शकील अहमद ने कहा कि जब कांग्रेस अपने मंत्री के खिलाफ जब भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई करती है तब उसे बीजेपी सही करार देती है, लेकिन जब उसका अपना आदमी फंसता है तब वह कहती है सीबीआई शिकार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications