अमेरिकी राजदूत ने की नवाज शरीफ से मुलाकात

इस्लामाबाद। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ओलसन ने पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की तथा पाकिस्तान के साथ सम्बंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई। समाचार एजेंसी, एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) की रपट के अनुसार ओलसन ने शरीफ से लाहौर में भेंट की।

ओलसन ने पंजाब के प्रभारी मुख्यमंत्री नजम सेठी के साथ-साथ कई अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों से भी मुलाकात की। एपीपी की रपट के अनुसार, ओलसन ने शरीफ को मुबारकबाद दी और पाकिस्तान के साथ सम्मान और आपसी हित के आधार पर द्विपक्षीय सम्बंधों को सुदृढ़ करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई।

Nawaz Sharif

अमेरिकी दूतावास के अनुसार दोनों के बीच आपसी हितों से सम्बंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्‍तान में नवाज शरीफ को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि पाकिस्‍तान और अमेरिका के आपसी हितों के लिए साथ काम करने का लंबा इतिहास रहा है और हम आगे भी बेहतर भविष्‍य की उम्‍मीद करते हैं। उन्‍होने नवाज की जीत पर खुशी जताई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+