गुजरात विरोधी लोग डाल रहे है विकास में बाधा: मोदी

नयी दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में मोदी का जादू नहीं चला। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने भी हार का पूरा ठीकरा मोदी के सिर फोड़ दिया। लेकिन बीजेपी का मोदी पर भरोसा बरकरार है। एकबार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि गुजरात विरोधी तत्व राज्य की प्रगति में बाधा डाल रहे हैं।

मोदी ने एक कृषि समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि राज्य में कुछ ऐसे लोग है जो गुजरात के विकास को बाधा पहुंचा रहे है, जबकि जनता उन्हें बार-बार चुनावों में सबक सिखा चुकी है।

narendra modi

मोदी ने पाटन जिले के राधापुर में एक कृषि महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग बिना सोचे- विचारे सिर्फ गुजरात की आलोचना कर रहे हैं, वो ऐसा करते रहेंगे। उनकी आलोचनाओं से राज्य के विकास में कोई फर्क नहीं परेंगा। राज्य की जनता हर बार चुनाव में उनकी आलोचनाओं का जबाव दोंगी।

कांग्रेस का नाम दिए बिना ही मोदी ने कहा कि ये लोग राज्य की प्रगति की यात्रा में शामिल होने के बजाय झूठ फैला रहे हैं। बार-बार हार का मुंह देखने के बाद भी ये लोग अपनी गलतियों से सबक लेने के बजाय गुजरात के विकास की आलोचना कर रहे है। अपने संबोधन के दौरान मीडिया के प्रभाव की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात विरोधी लोग टेलीविजन और समाचारों पत्रों का इस्तामाल कर झूठ फैलाने और किसानों को उनकी सरकार के खिलाफ भड़काने के नये तरीके खोज लिये हैं।

मोदी ने अपने राज्य की जनता के प्रति विस्वास जताते हुए कहा कि कोई कितना भी उन्हें सरकार के खिलाफ भड़ का ले, लेकिन उनकी जनता उन का सच जातनती है। वो हरबार चुनाव में इस झूठ का जबाव देती रही है और आगे भी देती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+