कपिल सिब्बल के खिलाफ 'आप' ने खोला मोर्चा
नयी दिल्ली। यूपीए सराकार के कई मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल चुके आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने इसबार नये-नये दूरसंचार मंत्री बने कपिल सिब्बल के खिलाफ खुलासा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कपिल सिब्बल पर ब्रिटिश टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने वोडाफोन के टैक्स विवाद को सुप्रीम कोर्ट के बाहर निपटाने के लिए कानून मंत्री कपिल सिब्बल की पहल पर सवाल उठाया है। आप ने आरोप लगाया कि सिब्बल अपने वकील बेटे के जरिए वोडोफोन को फायदा पहुंचा रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सिब्बल और कंपनी के बीच 2,000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है। कंपनी पर सरकार का तकरीबन 10,000 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है।
दरअसल कानून मंत्री का जिम्मा संभालने के बाद कपिल सिब्बल ने ऐलान किया था कि वह हचिसन के साथ कोर्ट के बाहर ही समझौता किया जाएगा। सिब्बल की इस पहल पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा है कि कोर्ट के बाहर समझौते की बात सिब्बल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनका बेटा अमित सिब्बल हचिसन का वकील है। आप के नाता केजरीवाल और वकील प्रशांत भूषण ने कपिल सिब्बल के खिलाफ दस्तावेज होने की बात भी कही।

वहीं आप के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल कहा है कि मैं केजरीवाल और भूषण के आरोपों पर सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं करता। 2010 में मेरे मंत्री बनने के बाद मेरे बेटे ने टेलीकॉम कंपनियों के केस लेने छोड़ दिए और यह 2012 का मामला है, जिसका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications