भाजपा ने भी पकड़ी सीबीआई नाम के तोते की गर्दन, उठाए कई सवाल

Rajnath Singh
नयी दिल्ली। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया का नाम आने के बाद बीजेपी ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश करते हुए अपने नेता का बचाव किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर इसपर अपना पक्ष पेश किया। राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कांफ्रेंस में मौजूद रही।

बीजेपी नेताओं ने सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया का नाम सीबीआई की चार्जशीट में आने पर सीबीआई की विश्वनियता पर सवाल खड़े कर दिए। सोहराबुद्दीन मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि गुलाब चन्द कटारिया को कांग्रेस ने सोची समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। बीजेपी ने इसे बदनाम करने की साजिश करार देते हुए कहा कि सीबीआई ने कांग्रेस के कहने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल चंद कटारिया का फंसाने की कोशिश की है।

बीजेपी ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई बदले की भावना से काम कर रही है। इसी भावना के तहत उसने बीजेपी नेता को फंसाया है। बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि इसी तरह से सीबीआई ने गुजरात मामले में अमित शाह को फंसाने की कोशिश की थी और अब वो कटारिया को फंसाना चाह रहे है। राजनाथ सिंह ने कटारिया को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम अपने नेताओं के साथ खड़े रहेंगे क्योंकि हम जानते है कि उन्हें राजनीतिक साजिश की तरह फंसाया जा रहा है।

बीजेपी नेता अरुण जेटली ने सीबीआई की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआई निष्पक्ष होकर जांच नहीं कर रही है। अखबार का हवाला देते हुए उन्होंने कि सीबीआई के निदेशक ने कहा कि उन्हें रे घोटाला मामले में कोई सबूतनहीं मिले है, इतने बड़े घोटाले के बाद सीबीआई को बंसल को पाक साफ कहना हैरत में डाल रहा है। उनका ये बयान उनकी निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+