घूस लेते गिरफ्तार हुआ सीएम हुड्डा का सुरक्षागार्ड

 bhupendra singh hooda
चंडीगढ़। रेलवे घूसकांड ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल की कुर्सी छीन ली। यूपीए सरकार की सियासत को हिलाकर रख दिया है। अभी तक ये मामला शांत भी नहीं हुआ है कि रिश्वतखोरी के एक नया खुलासा ने फिर से लोगों के सामने आ गया है। कांग्रेस के एक और सीएम रिशव्तखोरी के झमेले में फंस नजर आ रहे है। ममाला हरियाणा का है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा के निवास पर तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

सतर्कता विभाग ने सीएम हुड्डा के सुरक्षाकर्मी को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। सतर्कता विभाग ने उसे रंगेहाथों पकड़ा है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक एएसआई जगदीश राम को कथित तौर पर एएसआई जतिन्दर कुमार को कैथल के एसएचओ बनाए जाने के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

सतर्कता विभाग ने उसे सीएम निवास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक अधिकारी ने रिश्वत के तौर पर 13 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से पहली किस्त के तौर पर पांच लाख रुपये दिए गए थे और उस राशि को जतिन्दर कुमार तक पहुंचा दिया गया था, लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ और पुलिस को ये सूचना मिली तो सतर्कता विभाग ने छापा मारकर रिश्वत की एक लाख रुपये की राशि सीएम हुड्डा के सुरक्षागार्ड जगदीश राम के कब्जे से बरामद कर लिया।

सुरक्षागार्ड के पास से मिली रिश्वत की राशी के बाद उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने जगदीश राम और जतिन्दर कुमार तथा कैथल के एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सीएम हुड्डा विवादों में घिर चुके है। जमीन विवाद का मामला अबतक हरियाण सरकार के लिए मुसीबत बना हुआ है। रेलवे घूसकांड के बाद एक और कांग्रेस सरकार के सुरक्षागार्ड के पास से तबादले के एवज में रिश्वत मामले के खुलासे ने नया विवाद खड़ा खर दिया है। पुलिस अब इस घोटाले के तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+