चीन दुनिया का सबसे बड़ा नया मीडिया बाजार

रिपोर्ट ऑन चाइनाज राइजिंग न्यू मीडिया' के मुताबिक इनमें मोबाइल टेलीकम्युनिकेशंस और सूचना प्रौद्योगिकी भी शामिल है। चाइना इंटरनेट नेटवर्क इनफॉर्मेशन सेंटर के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल के आखिर तक बीजिंग की ऑनलाइन जनसंख्या बढ़कर 56.4 करोड़ हो गई है, जिसमें मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 42 करोड़ हो गई है।
चीन में इंटरनेट का प्रसार 42 फीसदी से अधिक हो गया है और रपट के मुताबिक यह जल्द ही 60 करोड़ को पार कर जाएगा। रपट में नए मीडिया के बढ़ते प्रसार के उदाहरण के तौर पर वीचैट का हवाला दिया गया है, जो एक इंस्टैंट वॉयस मैसेजिंग अप्लीकेशन है। सिर्फ दो सालों में इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 30 करोड़ हो गई।












Click it and Unblock the Notifications