परिवर्तन रैली से लालू करेंगे नीतीश सरकार पर जोरदार वार, बेटों की होगी लांचिग

लालू अपने दोनों बेटों को इसबार इसी परिवर्तन रैली में लांच कर रहे है। पटना के गांधी मैदान में लालू अप ने बेटों के साथ बिहार में बदलाव की हूंकार भरेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए करोड़ों में ट्रेन बुक किए जाने के साथ हर तिकड़म किए गए हैं। इस रैली के लिए हजारों की संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता पटना में जुट गए। लालू ने देर रात कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया तो आरजेडी के कुछ विधायकों ने लालू की हिदायत के बावजूद विशेष नाचगानों का भी इंतजाम कर दिया। शहरभर में बैनर, पोस्टर सजाए गए है। इन पोस्टरों में लालू को कृष्ण और उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को को देवी के अवतार में सजाया गया है।
इस रैली को सफल बनाने के लिए लालू पूरे लाव लश्कर के साथ पटना में घूम-घूमकर परिवर्तन रैली में गांधी मैदान पहुंचने का न्यौता बांटते रहे। लालू के साथ-साथ उनके समर्थकों भी बिहार के अलग-अलग इलाकों से आकर पटना में अड्डा जमा चुके थे। लालू पूरी तैयारी अपने साथ अपने बेटों को राजनीति में लांच कर रहे है। अब देखने वाली बात होगी कि लालू का ये पैतरा सफल होता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications