जींस पहनने वालों की अखिलेश के दफ्तर में 'नो इंट्री'

akhilesh yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने दफ्तरों में जींस पहने पर पांबदी लगा दी है। सरकार ने ऑफिसों में अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस पहनने पर रोक लगा दी है। जींस के अलावा टाइट शर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनने पर भी पाबंदी लगाई गई है। अखिलेश सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर ये पाबंदी लगाई है। सरकार ने निर्देश दिए है कि सभी कर्माचरियों को अपने कार्यक्षेत्र के पास अपने नाम और अपने पद का प्लेट लगाकर रखना होगा।

सरकार द्वारा जारी 25 बिन्दुओं वाले निर्देश में कहा गया है कि राज्य के सभी कार्यालयों का वातावरण पहले से बेहतर बनाने की आवश्यकता है। कपड़ों के अलावा दफ्तरों में गुटखा खाने और धूम्रपान करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने अव्यवस्थित पोशाकें पहनने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस पाबंदी के पीछे सरकार का कहना है कि पिछले 10 सालों में सरकारी सेवा में आई युवा पीढी़ जींस और महंगे स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आते हैं। पान मसाला और गुटखा का सेवन करते हैं, जिससे वहां कामकाज के माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

अधिकारियों के इस आचरण से काम पर प्रभाव पड़ता है साथ ही साथ ऑफिस का वातावरण खराब होता है। सरकार की दलील है ऑफिसों में कर्माचरियों के पहनावे और उनके आचरण के कारण आम आदमी समझ नहीं पाता कि अधिकारी कौन है। इसलिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आदर्श आचार संहिता जारी की गई है। सरकार ने सभी जिलों के डीएम को इन दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करने का हुकम दिया है और कहा है कि इन बातों को न मानने वाला व्यक्ति दिशा निर्देशों के उल्लंघन का दोषी माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+