जवाब ढूंढ रहे देश की जनता के ये 50 सवाल

बैंगलोर (ईश्‍वर आशीष)। जब बच्‍चा पैदा होता है तो सबसे पहला सवाल उसकी जिंदगी में आता है- लड़का हुआ या लड़की? फिर दूध पिया कि नहीं? बड़ा होता है तो क्‍या बनोगे, पढ़ाई कैसी चल रही है? करियर के बारे में कुछ सोचा है कि नहीं? शादी हो जाती है, तो परिवार से जुड़े सवाल, बच्‍चे होते हैं तो उनकी चिंता से भरे हुए सवाल। बुढ़ापा आने पर तबियत कैसी है, दवाई ली कि नहीं? बुढ़ापा तो दूर मरने के बाद भी सवाल पीछा नहीं छोड़ते। मरते ही सवाल- कहां क्रियाकर्म होगा, क्‍या छोड़ गये हैं, वगैरह-वगैरह....

कुल मिलाकर देखें तो हमारी जिंदगी सवालों से घिरी हुई है। सवाल जीवन की शुरुआत से हमारा हाथ पकड़ते हैं और जब तक हमारा अस्तित्‍व रहता है, तब तक हमारे साथ रहते हैं, फिर वो चाहे दिल को चोट देने वाले सवाल हों, या खुशी देने वाले। मनोबल को बढ़ाने वाले या घटाने वाले। सवाल आते ही पसीने छूट जायें, या सवाल को देख दिल कांप जाये। ये हमारी जिंदगी से हर जगह जुड़े हुए हैं। ऐसे ही कुछ सवालों पर आपका ध्‍यान आकर्षित करने जा रहे हैं, जो आम भारतीयों की लाइफ से जुड़े हैं।

अगर आप भारत में रहते हैं, तो आपको इन 50 सवालों से हर रोज दो-चार जरूर होना पड़ता होगा। ये सवाल देश के आम आदमी की जिंदगी के सवाल हैं। उनकी लाइफस्‍टाइल से जुडे सवाल हैं। देश की राजनीति, मनोरंजन, खेल, शिक्षा, विकास, व्‍यापार, आम जिंदगी, आदि से जुड़े हैं। ये असल में देश से नहीं बल्कि आपसे जुड़े हुए सवाल हैं।

क्‍या नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पायेंगे?

क्‍या नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पायेंगे?

पूरे देश में इस समय गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर दौड़ चुकी है। हर व्‍यक्ति यही सोच रहा है, कि क्‍या मोदी पीएम बन पायेंगे।

कब लेंगे सचिन तेंदुलकर सन्‍यास ?

कब लेंगे सचिन तेंदुलकर सन्‍यास ?

लगातार खराब फार्म के बाद भले ही सचिन ने वनडे से सन्‍यास ले लिया हो लेकिन इसके बाद भी क्रिकेट प्रे‍मी यही सोंचते हैं कि क्रिकेट का ये सितारा, पूर्णरूप से क्रिकेट को अलविदा कब कहेगा।

क्‍या भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते सुधरेंगे?

क्‍या भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते सुधरेंगे?

पाकिस्‍तान में नवाज शरीफ की ताजपोशी को लेकर भारत बहुत खुश है। भारतीय राजनीति में इस बात की सराहना की जा रही है कि नवाज शरीफ के आने के बाद भारत और पाक के रिश्‍ते मधुर होंगे। पर जनता ये जानना चाहती है कि नवाज शरीफ भारत के लिये कितने 'शरीफ' होंगे? क्‍या शरीफ भारत के उन दुश्‍मनों पर कार्रवाई करेंगे जो पाकिस्‍तान में खुलआम घुम रहे हैं?

 क्‍या प्रियंका गांधी राजनीति में आएंगी?

क्‍या प्रियंका गांधी राजनीति में आएंगी?

आरोपों से जूझती कांग्रेस और राहुल गांधी की देश में प्रभावहीन स्थिति के बाद यह सवाल आम जनता के जेहन में हैं कि क्‍या प्रियंका गांधी राजनीति में आएंगी?

राहुल गांधी कब बनेंगे प्रधानमंत्री?

राहुल गांधी कब बनेंगे प्रधानमंत्री?

लगातार भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रही कांग्रेस को देखकर यह सवाल पूछा जाना स्‍वाभाविक है कि क्‍या राहुल गांधी कांग्रेस की विरासत को आगे ले जाते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पायेंगे।

सलमान शादी कब करेंगे?

सलमान शादी कब करेंगे?

कई अभिनेत्रियों के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहे सलमान से आज भी यह पूछा जाता है कि वह शादी कब कर रहे हैं।

2014 में किसकी सरकार बनेगी?

2014 में किसकी सरकार बनेगी?

आज दोनों बड़ी पार्टियों के भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरने के बाद, इस तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। हर व्‍यक्ति के मन में यह सवाल जरूर घूमता रहता है।

मेरी नौकरी कब लगेगी?

मेरी नौकरी कब लगेगी?

बेरोजगारी हमेशा से ही भारत की एक बड़ी समस्‍या रही है लेकिन अब भी यह मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं। यही कारण है कि आज यह सवाल हर दूसरे युवा को अंदर ही अंदर खाता रहता है।

क्‍या सलमान-शाहरुख की दोस्‍ती होगी?

क्‍या सलमान-शाहरुख की दोस्‍ती होगी?

बॉलीवुड के हर चाहने वाले के लिये यह बड़ा सवाल है कि शाहरुख खान और सलमान खान क्‍या दोबारा कभी दोस्‍त बन पायेंगे।

क्‍या आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा को चुनौती दे पाएगी?

क्‍या आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा को चुनौती दे पाएगी?

अपनी राजनीतिक पार्टी, आम आदमी पार्टी की घोषणा करने वाले अरविंद केजरीवाल के बारे में लोग कयास लगा रहे हैं कि उनकी पार्टी देश को एक सही नेतृत्‍व दे पाएगी या नहीं।

कश्मीर मुद्दा कब हल होगा?

कश्मीर मुद्दा कब हल होगा?

बंटवारे के बाद से ही विवादित रहे भारत के कश्‍मीर क्षेत्र को लेकर लोगों के जेहन में यह सवाल है। जिसका जवाब राजनीतिक नेतृत्‍व के पास भी नहीं है।

कब पास होगा लोकपाल बिल?

कब पास होगा लोकपाल बिल?

जब से अन्‍ना हजारे ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अलख जगायी है, तब से यह सवाल हर व्‍यक्ति के मन में।

आतंकवाद का खात्मा कब होगा?

आतंकवाद का खात्मा कब होगा?

समय-समय पर होने वाले आतंकी हमलों से जूझ रही जनता का सरकार से ये भी एक बड़ा सवाल है।

भ्रूण हत्या कब रूकेगी?

भ्रूण हत्या कब रूकेगी?

भारत में यह अपराध बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिसमें सम्‍पन्‍न और शिक्षित लोग भी शामिल हैं अत: यह सवाल बेहद प्रासंगिक है।

रेप की घटनाएं कब रूकेंगी?

रेप की घटनाएं कब रूकेंगी?

दिल्‍ली रेप केस और गुडि़या रेप केस से देश के शर्मसार होने के बाद यह सवाल आज आम है कि भारत का एक ऐसा दिन कब आएगा, जिस दिन कोई रेप की घटना नहीं होगी।

कुपोषण का खात्मा कब होगा?

कुपोषण का खात्मा कब होगा?

बुनियादी समस्‍याओं की कमी से जूझ रहे भारत में आज यह बड़ा और निरूत्‍तर सवाल है।

चुनावी जागरूकता कब आयेगी?

चुनावी जागरूकता कब आयेगी?

देश की जनता अब भी धर्म और जाति के आधार पर वोट करती है। ऐसे में यह सवाल सिर उठाता है कि वह दिन कब आयेगा जब पूरा देश अपने अधिकारों के लिए जागरूक होगा।

बाल-विवाह पर रोक कब होगी?

बाल-विवाह पर रोक कब होगी?

भारत जैसे विकासशील देश में इस तरह की समस्‍या आज भी विश्‍व में देश को शर्मसार करती है।

कब बनेगा भारत सौ प्रतिशत शिक्षित?

कब बनेगा भारत सौ प्रतिशत शिक्षित?

आजादी के साठ सालों बाद भी भारत में अशिक्षा एक बड़ा मुद्दा है। देश में अच्‍छे स्‍कूलों की कमी है साथ ही क्‍वालिटी एजूकेशन भी नहीं है।

 दहेज हत्‍याएं कब रूकेंगी?

दहेज हत्‍याएं कब रूकेंगी?

दहेज हत्‍या एक ऐसा अभिशाप है जो कि कन्‍याभ्रूण हत्‍या का एक कारण है।

रोटी, कपड़ा, मकान की समस्या कब खत्म होगी?

रोटी, कपड़ा, मकान की समस्या कब खत्म होगी?

आजादी के छह दशकों बाद भी भातर की सरकारें देश की बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाई हैं।

लड़का-लड़की का अंतर कब बंद होगा?

लड़का-लड़की का अंतर कब बंद होगा?

अशिक्षा का एक मूल कारण जिसके परिणाम स्‍वरूप लड़का और लड़की में भेदभाव किये जाते हैं।

अंधविश्वास कब खत्म होगा?

अंधविश्वास कब खत्म होगा?

अन्‍धविश्‍वास एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो कि समय के साथ और फैलती जा रही है।

कब विकास के वादों पर अमल होगा?

कब विकास के वादों पर अमल होगा?

भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम के अनुसार भारत को 2020 तक एक विकसित राष्‍ट्र बन जाना चाहिए लेकिन वर्तमान स्थिति के अनुसार यह अभी भी एक सपना ही है।

कब कम होगी ये महंगाई?

कब कम होगी ये महंगाई?

सरकारें बदलती हैं लेकिन आम जनता के लिए महंगाई बढ़ने के साथ साथ मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं।

भारत कब होगा एक जातिमुक्‍त देश?

भारत कब होगा एक जातिमुक्‍त देश?

भारत में जातिवाद बड़ी समस्‍या है जिसने आरक्षण जैसी प्रणाली को विकसित करने का एक कारण बना है। ऐसे में जातिमुक्‍त देश का सपना हर जागरूक हिंदुस्‍तानी देखता है।

मेरा इंक्रीमेंट कब लगेगा?

मेरा इंक्रीमेंट कब लगेगा?

अपनी पहली नौकरी ज्‍वाइन करने के साथ ही हर कर्मचारी के दिमाग में यही सवाल होता है।

शादी कब करोगे?

शादी कब करोगे?

भारत में वैसे तो बाल विवाह भी होता है पर जब लड़के की उम्र 30 के आसपास होती है तो उसके सामने ये सवाल आते रहते हैं।

वहां मौसम कैसा है?

वहां मौसम कैसा है?

गर्मी, जाड़ा या बरसात। मौसम कोई भी हो, यह सवाल आम है। खास तौर से जब कोई फोन पर बात कर रहा हो, तब यह सवाल जरूर पूछता है।

कब खत्‍म होगी घरेलू महिला हिंसा?

कब खत्‍म होगी घरेलू महिला हिंसा?

घरेलू महिला हिंसा रोंकना आज पूरे समाज के लिए चुनौती बन गया है। मुख्‍य समस्‍या यह है कि इस तरह की घटनाएं अभिजात्‍य वर्ग और शिक्षित घरों के लोग भी करते है।

कब खत्‍म होगा सीआईडी?

कब खत्‍म होगा सीआईडी?

पिछले 16 साल से लगातार सोनी टीवी चैनल पर चल रहा सीआईडी धारावाहिक कब खत्‍म होगा।

बड़े होकर क्‍या बनोगे ?

बड़े होकर क्‍या बनोगे ?

बच्‍चे के जन्‍म के साथ ही अक्‍सर माता-पिता सोंच ले‍ते हैं कि उनका बेटा डॉक्‍टर या इंजीनियर बनेगा, पर बच्‍चे के लिए यही सबसे बड़ा सवाल होता है कि वह बड़ा होकर क्‍या बनेगा।

तुम्‍हारी जाति क्‍या है?

तुम्‍हारी जाति क्‍या है?

यह सवाल आम तौर पर तब जरूर पूछा जाता है, जब कोई किराये पर मकान खोजने जाता है। अफसोस की बात यह है कि देश के हर छोटे-बड़े शहर में यह सवाल पूछा जाता है।

ट्रेन कितनी लेट है?

ट्रेन कितनी लेट है?

भारतीय रेल से आप सभी वाकिफ होंगे। यहां की ट्रेनों का बुरे हाल का इस बात से पता चलता है, कि हर रोज सैंकड़ों ट्रेने लेट चलती हैं। रेलवे हमेशा मौसम को वजह बताता है, कभी अंदर की खामियां खोजने का प्रयास नहीं करता।

क्‍या सचिन को भारत रत्‍न मिलेगा?

क्‍या सचिन को भारत रत्‍न मिलेगा?

क्रिकेट में अपने अतुलनीय योगदान के लिए महान खिलाड़ी सचिन को क्‍या भारत रत्‍न मिलेगा।

बारहवी के बाद साइंस लोगे या आर्ट्स

बारहवी के बाद साइंस लोगे या आर्ट्स

हर छात्र के सामने एक सवाल होता है कि वह बारहवीं के बाद साइंस लेगा या आर्ट्स।

कब बोलेंगे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?

कब बोलेंगे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?

किसी भी आतंकी हमले या मुश्किल के वक्‍त देश की जनता की नजर प्रधानमंत्री मनमोहन‍ सिंह की तरफ होती है कि वो क्‍या बोलेंगे। मगर अफसोस वह भारत की जनता को मजबूत नेतृत्‍व का अहसास नहीं करवा सके हैं।

रिजर्वेशन कंफर्म हुआ की नहीं।

रिजर्वेशन कंफर्म हुआ की नहीं।

भारत के करोड़ो यात्री हर रोज ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन रिजरर्वेशन का मिलना वाकई एक टेढ़ी खीर होता है। ऐसे जाने वाले और न जाने वालों के बीच यह हमेशा ही एक बड़ा सवाल होता है।

कल छुट्टी है कि नहीं?

कल छुट्टी है कि नहीं?

तमाम संस्‍कृतियों को समेटे हुए भारत में जितने तरह के लोग हैं, उतने ही तरह के तीज-त्‍योहार भी। ऐसे में खास दिन हर हफ्ते दस दिन में आ जाते हैं और उससे ठीक पहले लोग यह सवाल जरूर पूछते हैं।

 क्‍या वाकई में संजय दत्‍त साढ़े तीन साल जेल में रहेंगे?

क्‍या वाकई में संजय दत्‍त साढ़े तीन साल जेल में रहेंगे?

संजय दत्‍त को 16 मई को पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण करना है। जिसके बारे में जनता यह ही सोंचती है कि उनकी छवि और जीवन को देखते हुए सरकार उनकी कुछ सजा माफ कर देगी।

आज पानी क्‍यों नहीं आया?

आज पानी क्‍यों नहीं आया?

देश के हर छोटे-बड़े शहरों में पानी की किल्‍लत आपको जरूर देखने को मिल जायेगी, फिर चाहे जाड़ा हो या गर्मी।

बारिश कब होगी?

बारिश कब होगी?

जिस देश में 60 फीसदी से ज्‍यादा लोग कृषि से जुड़े हों, वहां यह सवाल सबसे बड़ा होता है, क्‍योंकि इसी से उनकी जिंदगी जुड़ी है।

2014 में देश की सत्‍ता किसे मिलेगी?

2014 में देश की सत्‍ता किसे मिलेगी?

देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव के बाद यह सवाल सभी के दिमाग में हैं कि आने वाले समय में किसकी सरकार बनेगी?

क्‍या पुलिस उसे पकड़ पायेगी?

क्‍या पुलिस उसे पकड़ पायेगी?

जब भी कोई अपराध होता है और अपराधी फरार हो जाता है, तो सबसे पहला सवाल यही उठता है कि क्‍या पुलिस उसे पकड़ पायेगी। अफसोस भारत में यह सवाल कुछ ज्‍यादा ही उठता है।

क्‍या लता जी जैसी गायिका फिर कोई बनेगी?

क्‍या लता जी जैसी गायिका फिर कोई बनेगी?

लता जी के विशाल व्‍यक्तित्‍व को देखकर आज हर कोई यही कयास लगाता है।

क्‍या क्रिकेट जगत में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड कोई तोड़ पायेगा?

क्‍या क्रिकेट जगत में सचिन के शतकों का रिकॉर्ड कोई तोड़ पायेगा?

सचिन ने अपने करियर में 100 अंतर्राष्‍ट्रीय शतक लगाये हैं, ऐसे में क्रिकेट प्रेमी कयास लगाते हैं कि कौन होगा जो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पायेगा।

 मैं कैसी लग रही हूं?

मैं कैसी लग रही हूं?

जब भी कोई लड़की तैयार होती है, तो यह सवाल वो पूछे या न पूछे, उसके मन में जरूर चलता रहता है।

कितना कमाते हो?

कितना कमाते हो?

चाहे सवाल भारतीय पुरुषों की जिंदगी में जीवन में एक नहीं दर्जनों बार आता है। फिर चाहे वो कितनी ही बड़ी पोस्‍ट पर क्‍यों न हो।

कब रिश्‍वत लेना बंद करेगी पुलिस?

कब रिश्‍वत लेना बंद करेगी पुलिस?

भारत की आम जनता को प्रशासन से भी निराशा है कि पुलिस रिश्‍वत लेना कब बंद करेगी ?

कब खत्‍म होगा अध्‍योध्‍या विवाद?

कब खत्‍म होगा अध्‍योध्‍या विवाद?

राजनीतिज्ञों द्वारा उठाया गया ये मुद्दा, जिसका आज भी कोई अंत नहीं दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+