मीडिया पर भड़के बंसल, कहा घूसकांड के कोई लेना-देना नहीं

अपने निजी निवास पर स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ बैठक करते हुए बंसल ने कहा कि मैं मामले से नहीं जुड़ा हुआ हूं। अपने कार्यकत्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले से कुछ बाहर नहीं निकलेगा।
रेल मंत्रायल का पद गवाने वाले बंसल मीडिया के सवालों से भड़क गए और पत्रकारों पर भड़कते हुए बंसल ने कहा कि मैं बार-बार कहता रहा कि मैं निर्दोष हूं, लेकिन जांच के बाद इसका खुलासा हो जाएगा। जब पत्रकारों ने इस घूसकांड में उनके परिवार के शामिल होने की बात कही तो बंसल अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर गुस्साते हुए कहा कि लगता है कि मुझे परिवार का मतलब फिरसे समझाना होगा।
पूरे मामले की सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए बंसल ने कहा कि मेरा इस मामले से कुछ भी लेना-देना नहीं है। सीबीआई जांच में मेरा विश्वास है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने के बाद कल बिना लालबत्ती गाड़ी से बसंल अपने परिवार के साथ अपने घर पहुंचे थे। जहां अब वो लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। माना जा रहा है कि रेलवे घूसकांड में सीबीआई जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications