आरुषि मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सीबीआई द्वारा आरुषि-हेमराज मर्डर के मुख्य आरोपी बनाए जाने के तलवार दंपति ने सीबीआई की विशेष अदालत के उस फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें उन्होंने उन 14 गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाने का आग्रह किया है जिन्होंने जांच के दौरान उन्हें आरुषि के हत्या के लिए उनके नौकर को दोषी ठहराया था। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने उनकी याचिका ठुकरा दी गई थी।
आरुषि के माता-पिता ने सहायक महानिदेशक और उस समय के सीबीआई संयुक्त निदेशक अरूण कुमार को बुलाकर उनका बयान दर्ज कराने की मांग की थी। जिसे 6 मई को निचली अदालत ने ठुकरा दिया था। गौरतलब है कि सीबीआई ने अदालत में आरोप लगाया कि पांच साल पहले हुई नोयडा स्थित अपने घर में आरुषि के माता-पिता ने मिलकर आरुषि की हत्या की थी। बाद में ही दोनों ने हेमराज की हत्याकर उनकी लाश छत पर रख दी थी।












Click it and Unblock the Notifications