महाराष्ट्र रोडवेज बस में धमाका,15 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

रोडवेज बस में धमाके के बाद घायलों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के उद्गीर नगर से लातूर जा रही रोडवेज बस में अचानक धमाका हुआ है। धमाका बस के पिछले हिस्से में हुआ। जिससे 15 लोग जख्मी हो गए हैं। धमाके की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। धमाके की सूचना पाकर महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस के अधिकारी, स्कॉट टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।
पुलिस बस में हुए विस्फोट की जांच में जुट गई है। महाराष्ट्र पुलिस के डीजी संजीव जालौन ने बताया कि इस मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक धमाके की वजह का पतानहीं चल सका है। पुलिस अभी वजहों को तलाशने में और राहत काम में लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications