17 दिनों बाद इमारत के मलबे से जिंदा निकली रेशमा

इमारत का मलबा हटाने का काम चल रहा था। बांग्लादेश आर्मी के जवान बिल्डिंग की बेसमेंट के मलबे को हटाने रहे थे कि तबी उन्हें रेशमा नाम की महिला सही सलामत हालत में वहां मिली। 24 अप्रैल को ढाका में एक आठ मंजिला बिल्डिंग मलबे में बदल गई थी। तब से यहां 1050 लाशें निकाली जा चुकी हैं।
राहत काम में लगे एक आर्मी अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेंसमेंट का मलबा ह टाने के क्रम में उसे एक होल नजर आयाष उसने जैसे ही उस होल में टॉर्च की रोशनी डाली और अंदर पहुंचा उसे उस होल में एक डरी-सहमी महिला दिखाई दी। उसे फौरन आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल टेस्ट किया और उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया।












Click it and Unblock the Notifications