5 दिन बाद बदल जाएंगी खलनायक संजय दत्त की जिदंगी
नयी दिल्ली। 1993 के मुंबई धमाकों के तहत आर्म एक्ट के तहत दोषी पाए गए बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी 5 दिनों के बाद बदल जाएगी। धमाकों के सिलसिले में दोषी पाए गए अभिनेता संजय दत्त को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए पहले 1 महिने का वक्त दिया था, जिसके बाद उन्होंने एकबार फिर कोर्ट से 6 महीने की मोहलत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने केवल 4 हफ्तों का वक्त दिया।
ये मियाद 15 मई को पूरी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी संजय की पुर्नविचार याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में मियाद की समयसीमा खत्म होने के बाद संजय दत्त को किसी भी हालत में सरेंडर करना ही होगा।

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब संजय दत्त के पास खुली हवा में सांस लेने के लिए सिर्फ पांच दिन ही रह गए हैं। जिसके बाद 16 मई को संज य दत्त को खुद जेल अधिकारियोंके सामने पेश होना होगा।
गौरतलब है कि आतंकवाद से जुड़े मामलों से निपटने के लिए बनी टाडा अदालत ने संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया था और उन्हें छह साल की सजा सुनाई थी। 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने टाडा अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए संजय दत्त की सजा को एक साल घटाकर पांच साल कर दिया था।
इस मामले में संजय पहले ही डेढ़ साल जेल में गुजार चुके हैं। उन्हें साढ़े तीन साल और जेल में गुजारने हैं। संजय के अलावा छह अन्य दोषियों ने भी इसी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की, लेकिन किसी की भी याचिका कोर्ट ने मंजूर नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications