चीन मुद्दे पर जनता से सच्‍चाई छिपा रही है केंद्र सरकार: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh
नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए कहा है कि सरकार चीन मुद्दे पर जनता से सच्‍चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। मीडिया में कुछ और छप रहा वहीं सरकार कुछ और ही बता रही है। उन्‍होने सरकार की कमजोर नीतियों की निंदा करते हुए कहा है कि चीन पहले से भारत के खिलाफ रणनीतियां बनाता रहा है, पर भारत कमजोर विदेश नीति के कारण अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठा सका है।

उन्‍होने यह भी कहा कि अगर सरकार भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाती है तो हम उसके साथ हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपनी पार्टी द्वारा इस्‍तीफा मांगने को सही ठहराते हुए उन्‍होने कहा है कि अगर मनमोहन सिंह अपने कार्यो का ईमानदारी से निरीक्षण करेगे तो वह खुद ही इस्‍तीफा दे देंगे। उन्‍होने कहा कि यह सरकार आजादी के बाद की अब तक सबसे भ्रष्‍ट सरकार है।

भाजपा पर संसद न चलने देने के आरोप को नकारते हुए उन्‍होने कहा कि सच तो यह है कि संसद न चलने के पीछे केंद्र सरकार ही है जो कि लगातार घोटाले पर घोटाले कर रही है। उन्‍होने सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि क्‍या लोकतंत्र में लोकलाज का कोई महत्‍व नहीं बचा है? उन्‍होने पार्टी की आगे की योजनाओं के बारे में कहा है कि हमने अभी तक संसद में लड़ायी लड़ी है पर अब 27 से 2 जून तक जेल भरो आंदोलन चलायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+