लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को टक्‍कर देने आयी पीजेएसपी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को टक्‍कर देने के लिये नई पार्टी खड़ी हो गई है। पार्टी है पिछड़ा जन समाज पार्टी (पीजेएसपी)। इस उभरती हुई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद हुसैन घोसी से एक मुलाकात-

प्र. पिछड़ा जन समाज पार्टी का उद्वेश्‍य क्या है?

उ. पिछडा जन समाज पार्टी पिछडे़ वर्ग के लोगों के लिए नौकरी शिक्षा रोजगार तथा राजनैतिक स्तर पर पिछडे़ वर्ग को बढ़ाने का कार्य करेगी। पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षितकोटा 27 प्रतिशत है, जबकि अभी तक मात्र 4 प्रतिषत ही कोटा सरकारी नौकरियों में भरा गया है। शेष 23 प्रतिषत कोटा पिछडे़ वर्ग की नौकरियों को भरने का काम कर रही है, जिससे पिछडे़ वर्ग के लोगों के घरों में खुशहाली आ सके पिछड़ा जनसमाज पार्टी पिछडे़ वर्ग के लोगों के साथ-साथ जिन बड़ी जातियों के साथ नाइन्साफी हुई है, उनको भी न्याय दिलाकर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी बेरोजगारी गरीबी को दुर करने के लिए हर सम्भव कार्य करेगी।

प्र. सपा में अखिलेश इफेक्ट भाजपा में मोदी इफेक्ट लोगों के दिमांग पर छा गया है, इस इफेक्ट को आप कैसे तोड़ेंगे?

उ. सपा में अखिलेश के अलावा चार मुखिया और भी हैं, जिनका इफेक्ट सपा से ज्यादा है, अखिलेश एक शरीफ मुख्यमंत्री हैं, उनको राज्य विरासत में मिला है। इनका इफेक्टकेवल यादव बिरादरी में ही सिमित है। पिछड़ा वर्ग के 62 प्रतिशत लोगों पर नहीं है। मुख्यमंत्री यादव समाज के लोकप्रिय नेता हैं, पिछड़ा वर्ग के नहीं हैं। इसलिए इनका इफेक्ट पिछडे़ वर्ग पर कम हैं, इसलिए इनका ज्यादा इफेक्ट नहीं पडे़गा इनके शासन काल में बलात्कार दंगा अधिकारी बेलगाम हो चुके है, जगह-जगह धरने प्रर्दशन हो रहे हैं, ये कहना गलत नहीं होगा कि अखिलेश का इफेक्ट ज्यादा होगा।

प्र. पिछड़ा वर्ग कि सबसे बड़ी समस्या क्या है? इनसे कैसे निजाद पाया जा सकता है?

उ. गरीबी बेरोजगारी शिक्षा राजनैतिक इसका निजात पाने के लिए हिन्दु मुस्लीम पिछडे़ वर्ग के 62 प्रतिशत भाइयों को एक जुट होना होगा तथा अपनी सरकार बनानी होगी, जिसके लिए पिछड़ा जनसमाज पार्टी पिछड़ों वर्ग कि पार्टी है जो पिछडे़ वर्ग के लिए कार्य कर रही है। पार्टी के रूप में उनका घर बन चुका है पार्टी को मजबूत करें ये पिछडे़ वर्ग की पार्टी है। हमारी सरकार सत्ता में आते ही पिछडे़ वर्ग को हर स्तर पर आगे बढ़ा कर उच्च स्थान तक ले जाएगी तथा सबका सम्मान करेगी तथा न्याय दिलाएगी।

प्र. आप अपना वोट बैंक कहां देख रहें है शहरों में या गांव में?

उ. पिछडे़ वर्ग का वोट 62 प्रतिषत पिछड़ा वर्ग ही है 62 प्रतिषत में हिन्दु मुस्लीम पिछड़ा वर्ग ही है। यही लोग अगर चाह जाए तो सभी पार्टियों को हराकर पिछड़ा वर्ग कि सरकार पिछड़ा जनसमाज पार्टी बना सकती है, क्योंकि 62 प्रतिषत नम्बर फस्ट क्लास में आता है।

प्र. अगर ग्रामीण क्षेत्रों में है तो उनके लिए आप क्या करना चाहते है?

उ. शहरों में जब तक एक जुटता नहीं है तब तक समस्या है एक जुटता के बाद कोइ समस्या नहीं है, पिछडे़ वर्ग को जागरूक होना होगा तथा पिछडे़ वर्ग कि सरकार बनाना होगा तथा पार्टी को वोट देना होगा। जब तक अपनी पार्टी को वोट नहीं देते है अपना घर नहीं बनाते है तब तक उनके लिए समस्या ही समस्या है।

प्र. लोकसभा चुनाव में अगर युपी कि बात करें तो सपा और भाजपा मजबूत दिख रही है, सपा मुस्लिमों में भाजपा सवर्णों में अपना वोट बैंक तलाश रही है आप अपना वोट बैंक कहां तलाश रहें है।

उ. सपा मुसलमानों में भाजपा सवर्णों में जो अपना वोट पक्का समझ रही है इस बार धोखा खायेगी, क्योंकि वोटर काफी समझदार हो चुके हैं। एक बार धोखा खा चुके है। बार बार धोखा खाने वाले नहीं है इन सभी र्पाटियों से जनता उब चुकी है तथा पिछड़ा वर्ग अपने आप को असहाय समझ रहा है पिछडे वर्ग के वोंटो से, जिनकी भी सरकारें बनी है। उन्होंने पिछडे़ वर्ग के लिए कुछ नहीं किया ये बात पिछड़ा वर्ग समझ चुका है इस बार एक भी वोट पिछडे़ वर्ग का इन पार्टियों को मिलने वाला नहीं है, क्योकि पिछडे़ वर्ग का वोट निर्णायक होता है। इन पार्टियों ने पिछडे़ वर्ग को बहला फुसला कर झुठे वादे करके अपनी अपनी सरकारें बनाइ थी, लेकिन पिछडे़ वर्ग के लोगों के साथ नाइन्साफी करते रहें है। पिछडे़ वर्ग का वोट इनको मिलने वाला नहीं है, क्योकि पिछड़ा वर्ग कि पार्टी बन चुकी है पिछडे़ वर्ग के साथ साथ स्वर्ण वर्ग का वोट भी पिछड़ा समाज को मिलेगा।

प्र. आप को लोक सभा चुनाव में कितनी सीटों कि उम्मीद है?
उ. लोकसभा में पिछडा जन समाज पार्टी को पिछड़ा वर्ग के 62 प्रतिशत लोगों पर पुरा भरोसा है। इसलिए उम्मीद है ज्यादा से ज्यादा सींटे पिछड़ा जनसमाज पार्टी की होगी।

प्र. आप का सबसे मजबूत क्षेत्र कौन सा है यानी कहां से आप को उम्मीद है सबसे ज्यादा सींटे मिलने की?

उ. पिछडे़ वर्ग का मजबूत क्षेत्र पुरा भारत है, इसलिए उम्मीद है कि पिछड़ा वर्ग के लोग एक जुट होकर पिछडे़ वर्ग कि सरकार बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग समाज पार्टी को अपना वोट देकर अपनी सरकार बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+