रेल और कानून मंत्री पर जल्द फैसला लें प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। रेल मंत्री के इस्तीफे पर अड़े विपक्ष को पीछे न हटते देख यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आदेश दिया है कि वो पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार पर निर्णय जल्द ही लें। दरअसल यूपीए 22 मई को अपनी 9वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इसके पहले वह इन मुद्दों का निपटारा करना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रूख है कि रेल मंत्री आश्विनी कुमार का मंत्रालय बदल दिया जाये वहीं पवन बंसल की छुट्टी होना तय माना जा रहा है। अत: शनिवार को शाम 5:30 होने वाली कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक में इन दोनों मंत्रियों के भाग्य का फैसला किया जायेगा।

साथ ही इन मुद्दों पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह दोनों मंत्री यूपीए पर बोझ बनते जा रहे हैं। अत: यूपीए को इन पर जल्द ही फैसला लेना होगा। कांग्रेस की कर्नाटक में जीत को पार्टी के लिए मॉरल बूस्टअप माना जा रहा है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि जनता ने विकल्पहीनता की स्थिति के कारण कांग्रेस को सरकार चलाने के लिए दोबारा चुना। अत: अब कांग्रेस केंद्र में वापसी के लिए भी अपने दागी मंत्रियों से छुटकारा पाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications