भारत की जेल में पाक कैदियों ने लगाये 'भारत मुर्दाबाद' के नारे

सनाउल्लाह पर इसी जेल में तीन मई को हमला हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि सनाउल्लाह और 10 अन्य कैदियों ने बैरक नंबर दो के नजदीक सुरंग खोदकर जून 1999 में जेल से भागने की भी कोशिश की थी। उन्हें इसी बैरक में रखा गया था।
यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। सनाउल्लाह की चंडीगढ़ के अस्पताल में गुरुवार सुबह मौत हो गई। उसके अधिकांश अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
सनाउल्लाह पर यह हमला पाकिस्तान के लाहौर स्थित कोट लखपत जेल में जानलेवा हमले में घायल हुए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के अगले दिन हुआ था।
सनाउल्लाह को हिंदुओं के धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी के नजदीक कटरा में 1994 में हुए विस्फोट मामले में 1996 में गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications