सेना में यौन उत्पीड़न बर्दाशत नहीं: ओबामा

व्हाइट हाउस में एक सम्मेलन के दौरान अमेरिकी सेना में बढ़ते यौन उत्पीड़न पर जारी किए गए रिपोर्ट पर बोलते हुए ओबामा ने कहा कि यौन उत्पीड़न एक अत्याचार है। ऐसे में अगर अमेरिकी सेना को कोई भी सैनिक ऐसा करता है तो वो अपनी उस वर्दी का अपमान कर रहा है जिसे वह पहनता है। उन्होंने कहा कि सेना में यौन अपराध देशभक्ति को प्रभावित करती है।
राष्ट्रपति ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार इसे खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगी। ओबामा ने कहा कि एक ऐसी प्रणाली बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें ऊपर से नीचे तक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके ताकि यौन अपराध को जड़ से समाप्त कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications