खुली पवन बंसल की पोल, घूसकांड में हाथ

जांच के बाद मिली जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री पवन बंसल की सिफारिशों के बाद ही वेस्टर्न रेलवे के जीएम को रेलवे बोर्ड का सदस्य बनाया गया था। इस जानकारी के बाद सीबीआई मामले की जड़ पहुंचने के लिए रेलमंत्री से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई टीम ने रेल मंत्रालय के मुख्यालय रेल भवन का भी दौरा किया और कुछ कागजात जब्त कर लिए।
सीबीआई को मिली जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री का भांजा विजय सिंगला और उसका दोस्त संदीप गोयल रेलमंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी राहुल भंडारी के संपर्क में थे। उन्होंने 3 महिने के दौरान 12 बार मुलाकात की।
वहीं इस पूरे मामले में बिचौलिए की तलाश कर रही सीबीआई को अजय गर्ग की जानकारी मिल गई है। अजय गर्ग ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे 9 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। विजय सिंगला, अजय गर्ग और संदीप गोयल पुराने दोस्त हैं। घूस कांड में तीनों सीबीआई की गिरफ्त में हैं।












Click it and Unblock the Notifications