कर्नाटक में भाजपा की हत्‍या, कांग्रेस सरकार बनाने की ओर

बैंगलोर। कर्नाटक की कुर्सी का फैसला लगभग लगभग तय हो गया है। पिछले दो बाद से सत्‍ता पर काबिज रहने वाली भारतीय जनता पार्टी सत्‍ता से बेदखल होने जा रही है और कांग्रेस को स्‍पष्‍ट बहुमत मिल जाने के आसार नजर आ रहे हैं। शुरुआती रूझानों की मानें तो कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस के अलावा जनता दल (सेक्‍यूलर) को भी खासी सफलता मिलती दिखाई दे रही है और भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर नयी पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी अपनी हाजिरी दर्ज करा दी है। राजनतिक जानकारों की मानें तो भाजपा के गढ़ माने जाने वाले कर्नाटक में भाजपा की हार नहीं बल्कि उसकी हत्‍या हुई है।

कर्नाटक में 224 सदस्‍यीय विधानसभा में से 223 सीटों के लिये हुए मतदान के बाद आज सुबह से जारी मतगणना के दौरान रुझानों में बिल्‍कुल वैसे ही रिजल्‍ट सामने आ रहे हैं जैसा कि वनइंडिया ने अपने एक्जिट पोल में बता दिया था। अबतक सारे रुझानों के परिणाम सामने है और कांग्रेस 115 सीटों के साथ स्‍पष्‍ठ बहुमत की ओर बढ़ रही है।

Congress set to form Goverment in Karnataka

जेडीएस 42 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है वहीं सत्‍तासीन भारतीय जनता पार्टी 37 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। येदियुरप्पा की केजेपी 13 पर और अन्य उम्मीदवार 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इन रुझानों में वे नौ चुनाव परिणाम भी शामिल हैं, जो कांग्रेस के पक्ष में गए हैं।

रुझानों से यह भी पता चलता है कि सिर्फ बीजेपी को ही 72 सीटों का नुकसान हो रहा है, जबकि कांग्रेस को 34, जेडीएस को 14, व केजेपी को 13 सीटों का लाभ हुआ है, और अन्य उम्मीदवारों को 11 सीटों का फायदा हो रहा है। हालांकि ये रुझान है परिणाम अभी बाकी है। परिणाम में आंकडे थोड़े उपर नीचे हो सकते हैं मगर कर्नाटक की कुर्सी पर कांग्रेस का बैठना तय है। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस अपने दम पर अंतिम बार 1999 में सत्ता में आई थी और तब एसएम कृष्णा मुख्यमंत्री बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+