जातिवाद की अफीम नहीं बल्कि विकास चाहते हैं लोग: भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता ने सपा के पिछड़े वर्ग सम्मेलनों को लेकर कहा कि उनके दल की निर्णय प्रक्रिया में एक परिवार को छोड़कर अन्य कितने पिछड़े है। मिश्र ने सपा के मुखिया से पूछा कि अति पिछड़ों की भाजपा की मांग पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है? पिछड़ों की भागीदारी में प्रदेश के अति पिछड़ों की कितनी हिस्सेदारी है? पिछड़े वर्ग की रैलियों में भाजपा की सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के बारे में भी सपा को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
मिश्र ने कहा कि सपा पिछड़े वर्गो की हिमायत का नारा देकर सत्ता पाने के बाद अपने परिवार तक सीमित रह जाती है। इस समय भी सपा की सरकार में अतिपिछड़े वर्ग के लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र से पूछा कि पिछली सरकार में उनके परिवार और उनसे जुड़े कितने लोगों के पास सरकारी लाल बत्ती थी? पूरे प्रदेश में आम ब्राहम्णों को कितना स्थान और सम्मान मिला? प्रवक्ता ने कहा कि मुट्ठीभर लोगों को लालबत्ती तथा टिकट देकर ब्राह्मणों को बरगलाया नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications