रेलवे घूसकांड में अब तक 9 लोग गिरफ्तार

सीबीआई ने रेलवे में घूसखोरी मामले में अबतक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रेल मंत्री के भांजे और रेलवे बोर्ड के एक सदस्य का नाम आया है। सीबीआई की एक टीम ने राजधानी में सुनील डागा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। सीबीआई अभी भी इस पूरे कांड में बिचौलिये की तलाश कर रही है।
जांच टीम ने इस मामले में पहले ही सिंगला के साथ संदीप गोयल, धर्मेंद्र कुमार और विवेक कुमार, नारायण राव, मंजुनाथ, समीर संधीर और राहुल यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई की विशेष अदालत ने इन्हें 7 मई तक के लिए न्यायिक अदालत में भेज दिया है। सीबीआई ने इस मामले के मुख्य अभियुक्त एवं रेल बोर्ड के सदस्य महेश कुमार को भी मुंबई से गिरफ्तार किया और उसे अभी दिल्ली लाया जाना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications