घातक हो सकते हैं जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी प्रॉडक्ट

यह खबर हाल हीमें न्यू इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हुई, जिसके बाद कंपनी के लिये कई परेशानियां खड़ी हो गईं। वेबसाइट नीती सेंट्रल ने भी इस खबर को प्रकाशित किया। खबर के अनुसार यह आदेश 2007 में जारी किया गया था, जब जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों में कार्सिनोजेनिक तत्व पाये गये थे। बाद में पता चला कि ऐसे तत्व टेलकम पॉवडर को इथाइल ऑक्साइड से स्टरलाइज किये जाने पर पैदा हुए और ये तत्व त्वचा के लिये हानिकारक होते हैं।
एफडीए ज्वाइंट कमिशनर (ड्रग्स) ने इस संबंध में अखबार से कहा कंपनी के उत्पादों में जरूरत से अधिक इथईलीन ऑक्साइड पाया गया, जसिसे कैंसर तक हो सकता है। इथईलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल टेलकम पॉवडर बनाने में किया जाता है। लेकिन लेकिन पॉवड में यह तत्व नहीं पाया जाना चाहिये। चूंकि ये पॉवडर नवजात बच्चों के लिये होता है, इसलिये हमने लाइसेंस कैंसल कर दिया।
वहीं कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि एफडीए ने इथईलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल पर सवाल उठाये हैं, जबकि उसका इस्तेमाल हम उत्पादों के निर्माण में नहीं करते हैं। और यह रिपोर्ट हम एफडीए को दे चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार एफडीए के जांच अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और लाइसेंस के निलंबन का आदेश 24 जून से लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications