घायल लालू को फोन कर मोदी ने लिया हालचाल

गौरतलब है कि मोदी के लालू प्रखर आलोचक और विरोधी माने जाते हैं। राजद सूत्रों के अनुसार कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भी घायल लालू को फोन कर उनका हालचाल लिया और पूरी दुर्घटना की जानकारी ली। लालू शुक्रवार को जहानाबद से लौटने के बाद वे अगलगी की घटना से पीड़ित लोगों से मिलने के लिए वैशाली जिले के राघोपुर जा रहे थे कि कच्ची दरगाह के पास बने पीपा पुल के पास गड्ढे में उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन का शीशा टूट गया।
वाहन में आगे बैठे रहने के कारण शीशा से उन्हें सिर और चेहरे पर चोट लगी है। हालांकि लालू ने इस दुर्घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है। राजद के एक नेता के मुताबिक घायल अवस्था में उन्हें पटना के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक सिर पर शीशे के टुकड़े से उन्हें चोट लगी है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इधर, शनिवार को 15 मई को पटना में आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारी में लालू हाजीपुर निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications