घूसकांड के बाद पीएम से मिले बंसल, इस्तीफे की पेशकश

रेलमंत्री के इस पेशकश पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस्तीफे की जरुरत नहीं है। रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार से प्रमोशन के लिए 90 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप में सीबीआई ने रेलमंत्री के भांजे विजय सिंगाला को गिरफ्तार किया है। भांजे के गिरफ्तारी के बाद से ही विपक्ष रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था। विपक्ष के बढ़ते दबाव को देखते हुए पवन बंसल ने 7 रेसकोर्स जाकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने की पेशकश भी की।
सूक्षों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम से कहा कि रेलमंत्री निर्दोष हैं लेकिन विपक्ष इसे जिस तरह से मुद्दा बना रहा है, वे सरकार के लिए कोई मुसीबत की वजह नहीं बनना चाहते। इसलिए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब है कि पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला को सीबीआई ने बीती रात गिरफ्तार किया था। उनपर रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार से प्रमोशन के लिए 90 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। खुद महेश कुमार को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications