तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, 1 की मौत

लेकिन इसबार जहां ये दोनों गुट लड़ रहे थे वहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते वहां पर ईंट, डंडे आफ लकड़ी के फट्टे पड़े हुए थे। कैदियों ने इनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया। इसी हिंसक झड़प में जावेद नाम के एक सौदी की मौत हो गई, जबकि 8 कैदी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है।
तिहाड़ जेल में हुए इस हिसंक झड़प के बाद जेल प्रशासन एकबार फिर सवालों के घेरे में है वो भी उस वक्त जब पाकिस्तान में सरबजीत की मौत के बाद भारत के जेलों में कैदियों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश जारी किया जा चुका है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस बाबत जांच के आदेश दे दिए हैं। इस घटना के बाबत दिल्ली पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications