सरबजीत के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, पंजाब में 3 दिन का शोक

sarabjit
चंडीगढ़। पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की पाकिस्तान में मौत के बाद पंजाब सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सरबजीत की मौत पर दुख जाहिर करते हुए प्रदेश में तीन दिन के शोक की घोषणा की।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंजाब में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी सरकारी कार्यालय में किसी भी तरह का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

सरबजीत की मौत के बाद परिवार को ढ़ाढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री बादल ने सरबजीत की बहन दलबीर कौर से फोन पर बातचीत भी की। उन्होंने सरबजीत के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की भी घोषणा की है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने सरबजीत के परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि पंजाब सरकार सरबजीत की विधवा पत्नी और दोनो बेटियों को हर तरह की सहायता मुहैया कराएगी। इससे पहले ही बादल सरकार ने सरबजीत की दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+