पंजाब सरकार ने सरबजीत को दिया शहीद का दर्जा

आज सरबजीत के गांल में दोपहर 2 बजे उसका अंतिम संस्कार होगा। माना जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई राजनेता सरबजीत की अंतिम विदाई में हिस्सा लेगे। पूरे राजकीय सम्मान के साथ सरबजीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब विधानसभा में ये भी प्रस्ताव पास किया गया है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान की जेल में बंद कैदियों की स्थिति की जानकारी के लिए व्यवस्था करे।
साथ ही सरबजीत की मौत किन हालात में हुई है, इसके जांच के लिए किसी इंटरनेशनल एजेंसी से जांच कराए। केंद्र सरकार से अपील की गई है। हाल जानने के लिए ठोस कदम उठाए। गौरतलब है कि सरबजीत के परिवार को पंजाब सरकार ने गुरुवार को एक करोड़ मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के उसकी दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications