सरबजीत के शरीर से दिल और किडनी गायब: पोस्टमार्टम रिपोर्ट

रिपोर्ट में साफ किया गया है कि सरबजीत के शरीर से उसका दिल और किडनी निकाला जा चुका है। पाकिस्तान में जांच के लिए उसके शरीर से दिल और किडनी निकाल ली गई है। डॉक्टरों के मुताबिक सरबजीत के सीने की 5 हड्डियां टूटी हुई थीं। सिर में कई जगह टांके नहीं लगे थे।
सरबजीत के शरीर पर चोट के निशान 6-7 दिन पुराने थे। भारतीय डॉक्टरों ने कहा कि सरबजीत का भारत में पोस्टमार्टम से 24 घंटे पहले ही सरबजीत की मौत हुई थी।वहीं भारतीय डॉक्टरों ने कहा कि पाक के जिन्ना अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उन्हें मिली है। जिसमें लिखा है कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हार्ट अटैक में सरबजीत की मौत हुई।












Click it and Unblock the Notifications