अटल बिहारी स्‍वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्‍ठ प्रधानमंत्री: लाल कृष्‍ण आडवाणी

नई दिल्‍ली। लगभग एक दशक से अपने प्रधानमंत्री बनने का इंतजार कर रहे भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने एक बार फिर मनमोहन सिंह को भारत का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया है। उन्‍होने कहा कि अपने कमजोर व्‍यक्तित्‍व के कारण ही वह पीएम कार्यालय की शक्तियों का सदुपयोग नहीं कर सके है। इसी कारण वह खुद भले ही बेहद ईमानदार रहे हो लेकिन इतिहास में जब उनके कार्यकाल की समीक्षा की जायेगी तो इसे देश का सबसे भ्रष्‍ट शासन काल कहा जाएगा।

इसके साथ ही आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भारत का सर्वश्रेष्‍ठ प्रधानमंत्री बताया और कहा कि इतने बड़े पद पर होते हुए भी उनमें अशिष्‍टता या घमंड नहीं था। आडवाणी के अनुसार मनमोहन सिंह बिना कोई लोकसभा चुनाव जीते कांग्रेस के शासन में लगभग एक दशक तक प्रधानमंत्री रहे जिन्‍होने देश की सबसे भ्रष्‍ट सरकार चलाई।

L K Adavni

अपने पुराने वक्‍तव्‍य का उल्‍लेख करते हुए आडवाणी ने कहा कि मैने जब 2009 में उन्‍हें देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री कहा था तो लोगों ने इस पर आपत्ति जतायी थी लेकिन अब मीडिया और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षकों की इस रिपोर्ट से भी साबित हो गया है कि वह प्रभावशाली नहीं हैं। उन्‍होने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्‍व काल की निंदा की और कहा कि नेहरू के शासन काल में देश को चीन से हार का अपमान झेलना पड़ा वहीं इंदिरा ने देश में इमरजेंसी लगवाकर लोकतांत्रिक मूल्‍यों का हनन किया।

आडवाणी ने अपने ब्‍लॉग पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री और मोरार जी देसाई की भी प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+